पीडित परिवार का पालिकाध्यक्ष ने किया आर्थिक सहयोग

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बीते दिनों हुई रिमझिम व मूसलाधार बारिश के चलते मकान की छत गिरने की सूचना पर पहुँचे पालिकाध्यक्ष ने पीडित परिवार का आर्थिक सहयोग कर तहसीलदार को उक्त घटना की जानकारी देकर दैवीय आपदा के अन्तर्गत शासन से मिलने वाला सहयोग मुहैया कराने की बात कही।

बीती सोमवार की सुबह करीब 8 बजे कस्बा के मुहल्ला बृजराज नगर स्थित प्रभावती स्कूल के सामने वाली गली निवासी धर्मवीर कठेरिया पुत्र चन्द्रप्रकाश कठेरिया अपने परिवार सहित किराये के मकान में रहता है। उक्त मकान की छत बरसात के कारण अचानक भरभराकर गिर गयी। जिससे उसकी घर गृहस्थी का नुकसान भी हो गया। आर्थिक स्थिति दयनीय व मकान की छत गिरने की सूचना मिलने पर पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू घटनास्थल पर पहुँचे और उन्होंने पीडित परिवार का तत्काल आर्थिक सहयोग किया तथा तहसीलदार दिलीप कुमार सिंह को घटना से अवगत कराते हुए दैवीय आपदा के अन्तर्गत शासन से मिलने वाला सहयोग पीडित को दिलाने की माँग की। उक्त सम्बन्ध में सदर लेखपाल विपिन कुमार ने बताया कि घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है। दैवीय आपदा के अन्तर्गत मानक के अनुरूप जो व्यवस्था है, उसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। चूंकि पीडित आवासहीन है, जिसके चलते विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पीडित को आवास भी उपलब्ध कराया जायेगा। इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि शिवराम सिंह यादव, राजेश यादव पण्डा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...