हमीरपुरा शिव मंदिर तक पहुंचने का मार्ग क्षतिग्रस्तः यमुना तलहटी में स्थित महाभारत कालीन मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग

Share This

बकेवर:- लवेदी थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर टकरुपुर के बीहड़ में यमुना नदी की तलहटी में स्थित महाभारत कालीन हमीरपुरा शिव मंदिर तक पहुंचने का मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार से आध्यात्मिक पर्यटन नीति के तहत इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराने की मांग की है।

लखना चकरनगर मार्ग स्थित ग्राम सब्दलपुर से दो किलोमीटर दूर यह प्राचीन मंदिर स्थित है। यह अकबर के नवरत्नों में से एक कवि गंग की जन्मस्थली इकनौर के पास है। सावन माह और शिवरात्रि पर भक्तगण श्रंगीरामपुर तथा श्रृंगीऋषि के आश्रम से कांवर लाकर यहां जलाभिषेक करते हैं।

स्थानीय मान्यता के अनुसार, लाक्षागृह की घटना के बाद जब पांडव अज्ञातवास में थे, तब भीम और हिडिंबा ने इसी स्थान पर शिवलिंग की स्थापना की थी। भीम ने हिडिंब का वध किया था और बाद में हिडिंबा से गंधर्व विवाह किया था। दोनों ने पुत्र प्राप्ति की अभिलाषा से यहां भगवान शिव की आराधना की थी।

क्षेत्र में राक्षसों या डकैतों का खौफ होने के बावजूद, लोग इस दुर्गम जंगल में स्थित मंदिर में बिना किसी भय के पूजा करने आते हैं। मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक है। लेकिन अब तक न तो धर्मालंबियों ने और न ही शासन-प्रशासन ने इस मंदिर का विकास कराया है।

क्षेत्र के समाजसेवी क्षीरेन्द्र अवस्थी, अशोक अग्निहोत्री सहित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर मांग की है। उन्होंने आध्यात्मिक पर्यटन नीति के तहत हमीरपुरा मंदिर का जीर्णोद्धार कराने के साथ-साथ मंदिर तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग के निर्माण की भी मांग की है। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में सुविधा होगी।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...