इटावा में दिव्यांग बच्चों के लिए ‘सहज अध्ययन केन्द्र’ की अनूठी पहल

Share This

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए ‘सहज अध्ययन केन्द्र’ का उद्घाटन जिलाधिकारी सुभ्रान्त शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर डायट प्राचार्य प्रेमपाल सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, प्रभारी बीएसए उदय सिंह राज, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अर्चना सिन्हा तथा डायट प्रवक्ता व स्पेशल एजुकेटर भी मौजूद रहे।

मुख्य विकास अधिकारी के प्रयासों से डायट परिसर में स्थापित इस केंद्र को प्रदेश का एकमात्र ऐसा स्थान बताया गया जहाँ मूकबधिर, दृष्टिबाधित, मानसिक मंदित, शारीरिक रूप से असमर्थ और आटिज्म से प्रभावित बच्चों के लिए न सिर्फ विशेष शिक्षण-प्रशिक्षण की सुविधा है, बल्कि उनके अभिभावकों के लिए काउंसलिंग और मार्गदर्शन की भी व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को घर पर भी सुगमता से शिक्षा प्राप्त करने में मदद करना है।

सहज अध्ययन केन्द्र में ब्रेल पुस्तकें, श्रव्य सामग्री, सरल भाषा में पाठ्य सामग्री, रैम्प और सहायक उपकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह केन्द्र केवल शिक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि समावेशी समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। इससे दिव्यांगजनों को समान अवसर देने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।

इस पहल से दिव्यांग बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। यह केन्द्र उनके अभिभावकों को भी भावनात्मक रूप से संबल प्रदान करेगा। जिला समन्वयक अर्चना सिन्हा ने जानकारी दी कि यहां बच्चों को विशेष शिक्षा, दैनिक जीवन की गतिविधियाँ, व्यवहार सुधार, गेट ट्रेनिंग और पेरेंट काउंसलिंग जैसी सेवाएं भी दी जाएंगी।

 

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...