कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ अधिकांश का प्लेसमेंट

Share This

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि अभियंत्रण संकाय, इटावा में कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2024-25 में छात्र छात्राओं के प्लेसमेंट में पूर्व वर्षों से अधिक वृद्धि हुई है। अधिष्ठाता डॉ. एन के शर्मा एवं निदेशक सेवायोजन डॉ. विजय कुमार यादव और गेस्ट फैकल्टी डॉ. श्वेता दुबे के प्रयासों से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के अधिकांश छात्र प्लेसमेंट पा चुके है। साथ ही कुलपति महोदय के प्रयास से शिक्षा में आए गुणवत्ता सुधारों से कई छात्र गेट परीक्षा उत्तीर्ण कर आई आई टी, खड़गपुर और कानपुर प्रवेश ले चुके है। अधिष्ठाता डॉ. एन के शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय के रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा सफलतापूर्वक अंतिम वर्ष के छात्रों का विभिन्न कंपनियों द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से छात्रों के प्लेसमेंट का कार्य किया गया जिसमें कृषि इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अधिकांश छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। वहीं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के पांच छात्रों का प्लेसमेंट किया गया बाकी के लिए प्लेसमेंट का कार्य चल रहा है, उसमें मुख्य रूप से वीएस ट्रेलर्स ट्रैक्टर लिमिटेड में अभिषेक वर्मा, शिवम यादव, इंडिफोस एनालिटिकल प्राइवेट लिमिटेड में अमित कुमार, हरी यादव, अजयवीर, आइओसीएल पानीपत रिफायनरी कंपनी में हरीश राठौर, टैफे में आकाश यादव, समरजीत, ईगस न्यूट्रीशन में अरुण कुमार, ऑफशोर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में विपिन गुप्ता, ऋतिक शुक्ला और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में रैमी इन्फोटेक कंपनी में छाया चौधरी, ग्लोबल लॉजिक लिमिटेड में अभय पचौरी, राहुल कुमार सिंह, सीजनेक्ट इन्फोटेक प्रा. लिमिटेड, संकेत चौरसिया, महिंद्रा कंपनी तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग से ऑफशोर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में मुकेश पाल, रामानंद, विकास वर्मा का प्लेसमेंट हो चुका है। उच्च शिक्षा एम टेक के लिए आईआईटी कानपुर में अंकित कुमार,आईआईटी खड्गपुर वर्तिका सचान, सुयश तिवारी का चयन हुआ है। इन सभी को कुलपति डॉ.आनन्द कुमार सिंह एवं अधिष्ठाता डॉक्टर एन के शर्मा ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज, इटावा

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...