इटावा के कृषि अभियंत्रण कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, जेईई व यूपीकैटेट छात्रों को मौका

Share This

जेईई मेन एवं यूपीसीएटीईटी क्वालिफाई करने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर कृषि अभियंत्र एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, इटावा में बीटेक व अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 21 जुलाई 2025 से शुरू हो रही है, जो 23 जुलाई तक चलेगी। इस काउंसलिंग प्रक्रिया में वे छात्र हिस्सा ले सकते हैं जिन्होंने जेईई मेन या यूपीसीएटीईटी की परीक्षा पास की है।

इस संबंध में जानकारी महाविद्यालय के डीन प्रो. (डॉ.) एन.के. शर्मा द्वारा साझा की गई। उन्होंने बताया कि यह काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल https://upcatet.net के माध्यम से संचालित की जाएगी। पात्र अभ्यर्थी इस पोर्टल पर जाकर समय रहते पंजीकरण कर सकते हैं। इसके पश्चात सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

महाविद्यालय में इंजीनियरिंग के विभिन्न लोकप्रिय ट्रेड्स उपलब्ध हैं, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, डेयरी टेक्नोलॉजी, मत्स्य विज्ञान एवं एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग शामिल हैं। इन सभी पाठ्यक्रमों को आधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुभवी शिक्षकों एवं कृषि तकनीकी प्रयोगशालाओं के माध्यम से पढ़ाया जाता है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र छात्रों के लिए 100% छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे ग्रामीण एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों को उच्च तकनीकी शिक्षा में आर्थिक बाधा का सामना न करना पड़े। यह सुविधा शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रदान की जा रही है।

अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे समय पर पंजीकरण कर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लें और अपनी पसंद के कोर्स में प्रवेश सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए महाविद्यालय द्वारा दो हेल्पलाइन नंबर 9336061361 एवं 9411869189 भी जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अंग्रेजी शासन में वर्ष 1801 में शामि‍ल कि‍या गया था इटावा

प्रचलि‍त मान्‍यताओं के अनुसार इसी वंश के चन्‍द्रभान ने प्रतापनेर का नगला अर्थात चन्‍दरपुरा बसाया। वि‍क्रम सि‍हं ने  वि‍क्रमपुर बसाया। उन्‍ाके पुत्र प्रतापसि‍हं  ने...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...