भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला: खाद संकट पर अम्बुज त्रिपाठी ने उठाए सवाल, जल्द आंदोलन की चेतावनी

Share This

कांग्रेस जिला महामंत्री अम्बुज त्रिपाठी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला करते हुये कहा कि केंद्र सरकार से पर्याप्त खाद न मिलना और प्रदेश सरकार का लापरवाह रवैया दोनों ने मिलकर किसानों को बदहाली में धकेल दिया है।
गोदामों के बाहर लगीं लम्बी कतारें और मंडियों में कालाबाजारी यही है। भाजपा सरकार का डबल इंजन विकास मॉडल है । फिर भी आज किसानों की इतनी दुर्गति कई प्रश्न चिन्ह खड़े करती है।
पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार खाद के संकट के प्रति गंभीर नहीं है । इसी के चलते प्रदेश भर में खाद का भारी संकट आन पड़ा है। कांग्रेस जिला महामंत्री अम्बुज त्रिपाठी ने कहा कि इटावा सहित पूरे प्रदेश में खाद का संकट गहराता जा रहा है। सुबह से ही किसान भूखे प्यासे लंबी-लंबी कतारों में खाद-वितरण केंद्र पर खड़े हो जाते हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है
कांग्रेस नेता ने शासन प्रशासन से मांग करते हुये कहा कि जनपद इटावा के किसानों को तत्काल सुविधाजनक रूप से खाद उपलब्ध करायी जाए
कांग्रेस नेता ने भाजपा पर आरोप लगाते हुये कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर उत्तर प्रदेश के किसानों को खाद के लिए तड़पा रही है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरका पहले से बदहाल किसानों से न जाने किस बात का बदला ले रही है।
किसानों के लिए खाद का इंतजाम करने में पूरी तरह नाकाम योगी सरकार पुलिसिया दमन से केवल किसानों की आवाज़ दबाने में लगी है।
सरकार को किसानों की पीड़ा आख़िर क्यों नहीं दिखाई देती। हमारे देश का अन्नदाता कब तक इस तरह शोषण का शिकार होता रहेगा। सरकार ने अगर किसानों की अनदेखी की तो कांग्रेस पार्टी बहुत जल्द उनके पक्ष में आंदोलन करेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...