उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन इटावा इकाई की मासिक बैठक हुई संपन्न

Share This

 

उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन इटावा इकाई की आज एक आवश्यक बैठक यूनियन के अस्थाई कार्यालय 200 कोर्ट रोड पंजाब नेशनल बैंक के पास चौगुर्जी पर संपन्न हुई, बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक के बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ और तय पाया गया कि उस बैठक के समस्त बिंदुओं पर प्रगति काफी अच्छी है। तत पश्चात बैठक में आगामी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने विस्तृत चर्चा की। बैठक में सर्वप्रथम यह तय किया गया की कचहरी प्रांगण में पत्रकारों को कवरेज हेतु अस्थाई टीनशेड या फिर बचत कार्यालय के बगल में स्थित कक्ष का जीणोद्धार कर पत्रकारों के बैठने हेतु स्थान निर्मित कराने के लिए जिला प्रशासन से लगातार अनुरोध और संपर्क किए जाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में पत्रकारों की एक अन्य ज्वलंत समस्या कि सरकारी चिकित्सालयों में पत्रकारों के उपचार में आ रही बाधा को दूर किए जाने हेतु जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क स्थापित करते हुए अस्पतालों में मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त प्रथम लाइन के गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों एवं समस्त अन्य पत्रकारों के लिए उपचार के लिए स्थाई समाधान निकाले जाने पर सहमत बनी।

बैठक में आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वृक्षारोपण अभियान का सभी पत्रकारों ने समर्थन करते हुए एक स्वर से मांग की की आगामी 27 जुलाई को जिलाधिकारी महोदय एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी से संपर्क स्थापित कर यूनियन के समस्त पत्रकार साथियों की सहभागिता में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न कराया जाए । इसके लिए अध्यक्ष  अमित मिश्रा एवं कार्यवाहक अध्यक्ष अतुल बी एन चतुर्वेदी को यह जिम्मेदारी सौंप गई कि वह 27 जुलाई को यूनियन के वृक्षारोपण अभियान हेतु प्रशासन एवं वन विभाग से संपर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास करें।

बैठक यूनियन के संरक्षक हेम कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। और सभी अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य गणों ने बैठक में दिखाए गए बिंदुओं पर अपनी सहमति जताई।
बैठक में अध्यक्ष अमित मिश्रा कार्यवाहक अध्यक्ष अतुल बी एन चतुर्वेदी महामंत्री आनंद स्वरूप त्रिपाठी सलाहकार आशीष बाजपेई जी,उपाध्यक्ष संजय चौहान कोषाध्यक्ष गौरव सिंह चौहान उपाध्यक्ष सुशील सम्राट उपाध्यक्ष विवेक दुबे संयुक्त सचिव विनय बाथम, सचिव मेघ सिंह सचिव मनोज कुमार सचिव बलबीर सिंह यादव, कुलदीप शर्मा और करन कठेरिया मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...