इटावा में फर्जी IAS बनकर लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार

Share This

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में पुलिस ने एक फर्जी आईएएस अधिकारी और उसके साथी को लूट के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी अमर पांडे, अपने साथी रामाधीन के साथ मिलकर खुद को एसडीएम बताकर वारदातों को अंजाम दे रहा था। सैफई पुलिस ने दोनों को अवैध हथियार और फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना 11 जुलाई की है, जब आजमगढ़ निवासी रामप्रवेश यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने 10 जुलाई की रात एक ऐप से स्कार्पियो (UP32PT0932) बुक की थी। लखनऊ से सवार होने के बाद एक्सप्रेसवे पर 105 किलोमीटर के पास दोनों युवकों ने तमंचा दिखाकर उससे मोबाइल, पर्स, नकदी और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से हैवरा बाईपास के पास दोनों आरोपियों को पकड़ लिया, जिन्होंने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया।

मुख्य आरोपी अमर पांडे बलरामपुर का निवासी है और खुद को यूपीएससी प्रोबेशनर बताकर लोगों को धोखा देता था। उसने फर्जी नियुक्ति पत्र बनवाकर स्कार्पियो पर ‘मजिस्ट्रेट’ लिखवा लिया था और इसे दिखाकर टोल टैक्स से बचता था व अपराध करता था। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है और ये उनका पहला अपराध था। पुलिस ने उनके पास से स्कार्पियो, दो तमंचे, कारतूस और नकद बरामद किए हैं। पुलिस टीम को इस सफलता पर 15 हजार रुपये इनाम भी घोषित किया गया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...