एमनीव विज़न स्कूल इटावा बना राष्ट्रीय स्तर की जुडो प्रतियोगिता का मेज़बान

Share This

इटावा में पहली बार सीबीएसई ईस्टर्न जोन की जुडो चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है, और इसके लिए इटावा का प्रतिष्ठित एमनीव विज़न स्कूल को मेज़बान चुना गया है। यह प्रतियोगिता 14 जुलाई तक चलेगी और इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों से आए 1000 से अधिक प्रतिभागी छात्र भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन एक बड़े खेल उत्सव के रूप में किया जा रहा है, जिसमें विद्यालय प्रबंधन से लेकर जिला स्तरीय प्रशासन तक की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है।

प्रतियोगिता का शुभारंभ आज भव्य समारोह के साथ हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश, डाइट प्राचार्य पी. पी. सिंह, एमनीव विज़न स्कूल के चेयरमैन अतिवीर सिंह और वाईस चेयरमैन डॉ. विकास यादव सहित कई विशिष्ट जन उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मबल और प्रतिस्पर्धा की भावना सिखाती हैं। उन्होंने एमनीव विज़न स्कूल को बधाई दी कि उन्होंने इतने बड़े आयोजन को कुशलतापूर्वक संभालने की जिम्मेदारी ली। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश ने भी कहा कि यह आयोजन इटावा के लिए गौरव का विषय है और यह जिले में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है।

एमनीव विज़न स्कूल के चेयरमैन अतिवीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमें इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेज़बानी का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि विद्यालय ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं  जैसे आवास, भोजन, चिकित्सा सहायता और खेल सुविधाएं उच्च स्तर पर सुनिश्चित की हैं, ताकि प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।

वाईस चेयरमैन डॉ. विकास यादव ने अपने संबोधन में कहा, यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि एमनीव विज़न स्कूल को पहली बार सीबीएसई ईस्टर्न जोन जुडो चैंपियनशिप की मेज़बानी का अवसर मिला है। यह न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे इटावा जनपद के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हमने इस आयोजन की हर व्यवस्था को विद्यार्थियों की सुरक्षा, सुविधा और आत्मविश्वास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी यूं तो इस धरा पर अनेकों पशु विचरण करते हैं भारत...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...