नियमित अधिशाषी अधिकारी की तैनाती के लिए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Share This
भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बीते करीब दो वर्ष से नगर पालिका परिषद में अधिशाषी अधिकारी का पद रिक्त होने या नियमित तौर पर तैनाती न होने के चलते पालिकाध्यक्ष ने सभासदों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुँच जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शासन से जल्द नगर पालिका परिषद भरथना में अधिशाषी अधिकारी की तैनाती कराने की माँग की है।
बुधवार को जिला मुख्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ला को सौंपे गये ज्ञापन के माध्यम से पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू सहित मौजूद सभासदों ने बताया कि स्थानीय नगर पालिका परिषद में बीते करीब 02 वर्ष से नियमित तौर पर अधिशाषी अधिकारी की तैनाती न होने के कारण सरकारी कार्य सहित जनहित के कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होता है। शासन द्वारा जनपद की अन्य नगर पालिकाओं में कार्यरत अधिशाषी अधिकारी को नगर पालिका परिषद भरथना से सम्बद्ध कर दिया जाता है। वर्तमान में जो अधिशाषी अधिकारी सम्बद्ध थे, उनका भी स्थानान्तरण हो गया है। जिसके चलते कार्य की अधिकता होने के कारण सम्बद्ध अधिशाषी अधिकारी स्थानीय नगर पालिका परिषद कार्यालय में बहुत ही कम दिनों में उपस्थित हो पाते हैं, जिससे लगातार परेशानी हो रही है। पालिकाध्यक्ष सहित सभासदों ने जिलाधिकारी से माँग करते हुए कहा कि नगर पालिका के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करवाने के लिए जल्द से जल्द शासन द्वारा अधिशाषी अधिकारी की नियुक्ति करायी जाये। साथ ही नगर पालिका परिसर में सफाई कर्मचारियों द्वारा जारी धरना प्रदर्शन के सम्बन्ध में भी जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान सभासद सुशील पोरवाल, पम्मी यादव, शिवा यादव, रोहित भंसाली, प्रमोद गुप्ता, संजू पोरवाल आदि सभासदों के अलावा पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। फोटो-
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...