पर्यावरण को सुरक्षात्मक स्वरूप प्रदान करना हमारा नैतिक दायित्व

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों के कारण आज पर्यावरण की स्थिति अत्यन्त दयनीय होती जा रही है। आज 5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवाओं ने स्वयं के साथ-साथ दूसरों को जागरूक कर प्रदूषण पर नियंत्रण लगाते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने हेतु अपने-अपने विचारों के माध्यम से लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया।

विकास श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षात्मक स्वरूप प्रदान करना हमारा नैतिक दायित्व है। पौधरोपण की अपेक्षा दिनों दिन बढने वाला वृक्षों का कटान संतुलित पर्यावरण के लिए बेहद संकट का विषय है। जहाँ तक हो सके, हरसम्भव प्रयास करें कि हमसे ऐसा कोई कार्य न हो, जिससे पर्यावरण पर कोई नकारात्मक प्रभाव पडे। क्योंकि जब पर्यावरण ही संक्रामकता व प्रदूषण की जंजीरों में जकडा होगा, तो समाज में निवास करने वाले मनुष्य, जीव-जन्तुओं, पशु-पक्षियों का जीवनयापन करना कैसे सम्भव होगा?

डा0 युनूस अल्वी ने कहा कि वृक्ष ही एक ऐसी अमूल्य व अतुल्नीय सम्पदा है, जो पर्यावरण में फैले विषैलेपन को समाप्त कर उसे शुद्धता के स्वरूप में परिवर्तित कर सकता है। इसलिए ‘‘वृक्ष धरा का भूषण है, करते दूर प्रदूषण हैं‘‘ की सोच के साथ कम से कम एक पौधे का रोपण करने का संकल्प कर पर्यावरण में अमृत घोल उसके सन्तुलन में सहभागी बनें।

प्रेमचन्द्र गौतम का कहना है कि आज हम साँस में स्वच्छ हवा तो लेना चाहते हैं, लेकिन पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति सजग नहीं होना चाहते। जल, वायु, ध्वनि आदि किसी न किसी प्रदूषण को उत्पन्न कर हम पर्यावरण पर गहरा आघात कर रहे हैं। जब तक हम इस प्रकार के प्रदूषण पर विराम नहीं लगायेगें, तब तक स्वच्छ पर्यावरण की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

अरूण मोटवानी ने कहा कि पहले की तुलना में आज नई-नई बीमारियां जन्म ले रही हैं, इसका सीधा सा कारण है कि खान-पान में मिलावट के साथ-साथ हम शुद्ध हवा-जल का भी सेवन नहीं कर पा रहे हैं, जो हमें शुद्ध पर्यावरण से ही प्राप्त हो सकता है। इसलिए संकल्पित हों, कि पर्यावरण को शुद्धता व सुरक्षा प्रदान करने के लिए स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी इस मुहिम से जोडेगें। फोटो-

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...