अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ फूटा गुस्सा

Share This

भरथना- कस्बा के सैकड़ों विद्युत उपभोक्ताओं का मंगलवार की रात्रि करीब पौने 8 बजे उस समय गुस्सा फूट पड़ा, जब पिछले पांच दिन से चल रही अघोषित विद्युत कटौती के चलते विद्युत उपभोक्ता घरों में पीने के पानी की बूंद-बूंद को तरसने लगे। जिससे गुस्साए मुहल्ला श्रीनगर के सैकड़ों महिला-पुरुष, युवक-युवतियां, बच्चे-बुजुर्ग विद्युत उपभोक्ता सड़कों पर उतर आए और बिजली विभाग से निर्धारित बिजली सप्लाई की मांग को लेकर मुहल्ले के बाहर इटावा-कन्नौज हाइवे पर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।

आक्रोशित सैकड़ों विद्युत उपभोक्ताओं ने अघोषित बिजली की कटौती समाप्त करने और बिजली की नियमित सप्लाई की मांग को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इटावा-कन्नौज हाइवे पर धरना प्रदर्शन के दौरान हाइवे के दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की लम्बी लम्बी कतारे लग गईं और वाहनों में फंसे यात्री व वाहन स्वामी भीषण गर्मी में तिलमिला उठे। जिसकी सूचना पर कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज शमशुल हसन दल-बल के साथ जाम खुलवाने मौके पर पहुंचे। जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर बात कराने और अघोषित बिजली कटौती बंद कर नियमित बिजली सप्लाई कराने पर अड़ गए। इसी बीच कस्बा चौकी इंचार्ज ने एक विद्युत उपभोक्ता से थाना प्रभारी निरीक्षक की फोन पर कुछ बातचीत हो ही रही थी, इसी बीच विद्युत विभाग ने सप्लाई चालू कर दी और उपभोक्ताओं द्वारा करीब पौन घंटे लगाया गया जाम खोलकर साढ़े 8 बजे अपने-अपने घरों में चले गए।

विद्युत उपभोक्ता डा0 रामस्वरूप यादव ने बताया कि मुहल्ले में पिछले पांच दिनों से बिजली की समस्या से उपभोक्ता जूझ रहे थे। जिसको लेकर उपभोक्ता विद्युत विभाग के अधिकारियों से समस्या निस्तारण हेतु मांग करते चले आ रहे थे। लेकिन उनकी समस्या का कोई निस्तारण नहीं हो सका। उन्होंने अधिकारीगणों के सरकारी सीयूजी फोन नहीं उठाने का आरोप भी लगाया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...