जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- स्थानीय तहसील सभागार में नवागंतुक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन में क्षेत्र के 65 फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्या के निस्तारण हेतु प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। जिस पर नवागंतुक पुलिस कप्तान की मौजूदगी में जिलाधिकारी ने तीन फरियादियों के शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को न्याय दिलाया। जबकि शेष अन्य सभी प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों को सौंपकर समय रहते स्थलीय निरीक्षण के साथ जांच पड़ताल कर निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईजीआरएस के निस्तारण में भरथना तहसील सबसे पीछे रहने पर नाराजगी जाहिर करते हुए मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों को अपने कार्य में तेजी लाएं और समय रहते शिकायतों का निस्तारण करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समाधान दिवस पर आने वाले सभी प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम प्रार्थना पत्र के निस्तारण से पहले उसका अच्छे से अवलोकन करें, उसके बाद टीम बनाकर मौके पर जाकर उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें और निस्तारण किए गए प्रार्थना पत्र की सही-सही फीडिंग की जाए। जिससे कोई समस्या उत्पन्न न हो सके। उन्होंने सख्त लहजे में अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा की जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने पर पुनः शिकायत आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में कहा कि पुलिस क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी दोनों समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों और समस्याओं का मौके पर जाकर उसका हल निकाले। जिससे प्रार्थना पत्र का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो सके। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सुशांत श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान, तहसीलदार राजकुमार सिंह सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...