डीपीएस इटावा के विद्यार्थियों का धमाकेदार प्रदर्शन, टॉप 5 में छाए होनहार छात्र

Share This

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हुए, जिसमें इटावा के प्रतिष्ठित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर का परिचय दिया। स्कूल की छात्रा अदिति यादव ने 12वीं कक्षा में 97.4% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया और डिस्ट्रिक्ट सेकेंड टॉपर बनीं। वहीं, कक्षा 10वीं के छात्र आयुष कृष्ण यादव ने 98.6% अंकों के साथ न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया।

विद्यालय का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम ऐतिहासिक रहा, जिसमें न केवल अदिति और आयुष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि अन्य छात्र-छात्राओं ने भी शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय की प्रतिष्ठा को और भी ऊँचाई दी। कक्षा 10वीं के अन्य टॉपर्स में आर्यन ने 97.2% अंकों के साथ दूसरा स्थान, सिद्धांत श्रीवास्तव ने 97% अंकों के साथ तीसरा स्थान, विष्णु यादव, रोहित पाल और शिवा यादव ने क्रमशः चौथा, पाँचवाँ और छठा स्थान प्राप्त किया।

छात्रों की इस उपलब्धि का जश्न विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव एवं वाइस चेयरपर्सन डॉ. प्रीति यादव ने सभी टॉपर विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। डॉ. विवेक यादव ने कहा, “हमारे विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक सफलता नहीं, बल्कि छात्रों का समग्र विकास करना है। अदिति और आयुष की सफलता इस प्रयास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।”

वाइस चेयरपर्सन डॉ. प्रीति यादव ने छात्रों को भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा, “शिक्षा जीवन की नींव है। डीपीएस इटावा में हम न केवल ज्ञान, बल्कि नेतृत्व, नैतिकता और आत्मविश्वास भी विद्यार्थियों को प्रदान करते हैं।”

समारोह में गणित विभागाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, विमलेश कुमार गुप्ता, अखिलेश कुमार यादव, गुंजन निगम, पवन अग्निहोत्री, प्रियांशु गुप्ता, विकास कुमार, रेहान अजीज और रनदीप कौर सहित कई शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों को इस सफलता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डीपीएस इटावा ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासित वातावरण और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा किसी भी छात्र को ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सक्षम है। जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...