शादी के 7 दिन बाद ही युवक ने लगाई फांसी खेत में जामुन के पेड़ से लटका मिला शव

Share This

शादी के 7 दिन बाद ही युवक ने लगाई फांसी खेत में जामुन के पेड़ से लटका मिला शव

इटावा : शादी के महज सात दिन बाद एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव गाँव के पास एक खेत में जामुन के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 24 वर्षीय अंशुल यादव के रूप में हुई है, जिसने हाल ही में 7 मई को अपनी बारात लौटने के बाद यह कदम उठाया अंशुल यादव इटावा के सैफई क्षेत्र के निवलपुरा गाँव का निवासी था हाल ही में वह अपने बड़े भाई अवनीश यादव के साथ इटावामैनपुरी रोड स्थित हैवरा कोठी के पास नए घर में रहने लगा था मंगलवार को वह घर से निकला और करीब एक किलोमीटर दूर अपने खेत में चला गया। वहाँ ट्यूबवेल के पास जामुन के पेड़ पर उसने फांसी लगा ली जब वह शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया और खेत में उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला परिजनों का कहना है कि अंशुल ने आत्महत्या करने से पहले कोई नोट नहीं छोड़ा और न ही उन्हें कोई ऐसी वजह समझ आ रही है जिससे उसने यह कदम उठाया हो। उन्होंने किसी रंजिश या पारिवारिक विवाद से भी इनकार किया है।

पुलिस जांच कर रही है

मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और साक्ष्य जुटाए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि अभी तक आत्महत्या का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और संभावित कारणों पर विचार कर रही है शादी के बाद अचानक यह मामला चौंकाने वाला है क्योंकि अंशुल की शादी अभी हाल ही में हुई थी और वह नई ज़िंदगी शुरू करने वाला था। परिवार और पुलिस दोनों ही इस बात से हैरान हैं कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। क्या कोई मानसिक तनाव था या फिर कोई अन्य वजह पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...