डीपीएस के गुलशन का भारतीय टीम मे चयन एशिया कप स्केटिंग में दक्षिण कोरिया में खेलेंगे

Share This

इटावा : हॉकी के खेल में अब तक इटावा के खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में जगह बनाई गई थी,अब दिल्ली पब्लिक स्कूल, इटावा के एक होनहार खिलाड़ी ने भारतीय स्केटिंग टीम में जगह बनाकर इटावा का नाम रोशन किया है।दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा के इस स्केटिंग खिलाड़ी का नाम गुलशन बाबू है, जो स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। स्केटिंग में वह आगामी जुलाई में दक्षिण कोरिया जाकर भारतीय टीम के सदस्य के रूप में अपने जौहर प्रदर्शित करेगा छात्र गुलशन के भारतीय स्केटिंग टीम में चयन होने पर दिल्ली पब्लिक स्कूल,इटावा संस्था में हर्ष का माहौल है।

उसकी विशिष्ट खेल प्रतिभा ने उसे भारतीय स्केटिंग टीम में जगह दी है। उसकी इस गर्वपूर्ण उपलब्धि से न केवल डीपीएस ,इटावा को बल्कि उत्तर प्रदेश और इटावा जनपद को गौरवान्वित किया है हाल ही में पंजाब के मोहाली में आयोजित ‘नेशनल रोलर डर्मी चैंपियनशिप’ में गुलशन बाबू द्वारा यूपी,राजस्थान, चंडीगढ़ केरल आदि की टीमों को परास्त किया था और उसकी ओर राष्ट्रीय चयन कर्ताओं नजर टिक गई थी और फिर उसका चयन साउथ कोरिया में होने वाले रोलर स्केटिंग एशिया कप के लिए भारतीय टीम के लिए किया गया 2०-30 जुलाई, 2025 तक साउथ कोरिया मे आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रोलर डर्मी स्केटिंग प्रतियोगिता में भारतीय टीम की ओर से खेलेगा गुलशन इंजिनियर बनने की चाहत रखता है। गुलशन इटावा जिले के जसवन्तनगर इलाके के नगला विशुन गांव का निवासी है।उसके पिता बृजेन्द्र सिंह एक साधारण किसान है, जबकि मां ममता देवी ग्रहणी के रूप में परिवारिक दायित्व संभालती है गुलशन बाबू क्लास वन से ही दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा का छात्र है। पढ़ाई में मेधावी होने के साथ स्केटिंग में दक्षता उसने यही स्कूल में हासिल की गुलशन ने भारतीय स्केटिंग टीम में अपने चयन का पूरा श्रेय दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा की खेल सुविधाओ, उत्कृष्ट खेल ग्राउंड और स्कूल कोच के उच्चस्तरीय मार्गदर्शन को दिया है। स्केटिंग की वह रोजाना दो से तीन घंटे कड़ी प्रेक्टिस करता है। दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ विवेक यादव ने गुलशन के भारतीय स्केटिंग टीम में चयन पर कहा है कि उनका सपना रहा है कि डीपीएस इटावा के छात्र खेल जगत में ऊंचाई हासिल करें, इसी कारण हर वर्ष स्कूल के वार्षिकोत्सव में वह किसी न किसी राष्ट्रीय खेल हस्ती को बुलाकर बच्चों को प्रेरित करते है। इसी की परिणीति “गुलशन बाबू” है स्वयं डॉ. विवेक यादव डीपीएस की वाइस चेयरमैन डॉ प्रीति यादव, प्रिंसिपल भावना सिंह तथा स्कूल परिवार ने छात्र गुलशन बाबू और उसके स्केटिंग कोच भानू प्रताप सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दीं है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...