नवरात्रि के प्रथम दिवस लखना कालिका देवी मंदिर पर उमड़ी रही श्रद्धालुओं की विशाल भीड़

Share This

बकेवर/लखना:- चैत्र नवरात्र प्रारंभ होते ही लखना,बकेवर सहित आसपास क्षेत्र में घर घर मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना का सिलसिला चलता रहा। वहीं एतिहासिक कालिका देवी मंदिर पर भी सुदूर आंचल से आकर देवी भक्तों के द्वारा पूजा अर्चना की गयी। साथ ही मां जगतजननी की प्रतिमाओं को भी लखना में स्थापित किया गया।

चैत्र की नवरात्र का प्रथम दिन होने के चलते घर घर मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना का कार्य महिलाओं बच्चों समेत लोगों के द्वारा किया गया। ब्रत रखने का सिलसिला भी प्रारंभ हुआ। वहीं लखना के कालिका देवी मंदिर पर भी सुबह से देबी भक्तों के द्वारा पहुंचकर पूजा अर्चना की गयी। जो कि सुदूर आंचल से आने बाले भक्तों का जनसैलाब पूरे दिन चलता रहा।

इसके अलाबा कस्बा की ही मातन मुहाल माता देवी मंदिर व नहर पार दुर्गा मंदिर पर भी महिलाओं के द्वारा पहुंचकर पूजा अर्चना की गयी। इसके बाद घरों पर मां की चौकियां भी सजाई गयी व जबारे भी बोये गये। जिसकी नौ दिन पूजा अर्चना का कार्य चलता रहेगा।

वहीं इसके साथ ही कस्बा लखना के ही ठाकुरान मुहाल. स्थित श्री रामजानकी मंदिर परिसर में भी मां आरम्भा का भव्य दरवार बजरंगबली व भैरों बाबा का सजाया गया है। जिसको नवदुर्गा सेवा समिति के पदाधिकारियों के द्वारा प्रतिवर्ष सजाया जाता है। यहां पर अजीतमल औरैया के पं रामबहादुर शास्त्री व सत्यभान शास्त्री द्वारा अनवरत पूजा पाठ का सिलसिला चलेगा। महिलाओं के द्वारा भव्य भजनों का गायन कार्य भी होगा। बकेवर कस्बा व आसपास ग्रामीण क्षेत्र में घर घर मां की पूजा अर्चना का कार्य प्रारंभ हो गया। जो कि लंगुरिया गीतों व भजनों के साथ किया जाएगा।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...