चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में RSS ने लखना में पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया

Share This

बकेवर:- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लखना नगर में पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया। पथ संचलन कार्यक्रम में क्षेत्र के स्वयंसेवकों ने भारी संख्या में भाग लिया।

संघ की पारंपरिक वेशभूषा में जुटे स्वयंसेवकों ने आरएसएस विभाग प्रचारक यशवीर जी और जिला कार्यवाह बिहारी जी , खंड प्रचारक योगेश जी खंड कार्यवाह धीरज जी , खंड संघ चालक नरेंद्र बाबू जी के नेतृत्व में बैंड बाजों के साथ जब स्वयंसेवक नगर के मुख्य मार्ग पर निकले तो स्वयंसेवकों के कदमताल और अनुशासन जिस जगह से गुजरा सभी लोग देखते रहे। पथ संचलन के दौरान जगह जगह लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प बर्षा की और जल पान कराया।पथ संचलन बाइपास तिराहे से शुरू हुआ जो कि नगर में भ्रमण करते हुए चन्द्र शीला गेस्ट हाउस में आकर समाप्त हुई।

पथ संचलन के समापन के बाद चन्द्र शीला गेस्ट हाउस में बौद्धिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जहां उपस्थित लोगों को नव वर्ष की अग्रिम शुभकामना देकर इस दिन के महत्व को बताया गया। इस मौके पर विभाग प्रचारक यशवीर ने कहा कि आज के दिन ब्रम्हा ने सृष्टि की रचना की थी। इसके साथ ही राजा विक्रमादित्य का राज्याभिषेक भी हुआ था जिसके कारण ही विक्रम संवत की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि यह दिन प्रत्येक हिंदू के लिए गौरव का दिन है। बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2081 नवसंवत्सर के स्वागत में इस कार्यक्रम में आयोजन किया गया था। जिला कार्यवाह बिहारी जी ने कहा कि संघ का उद्देश्य भेदभाव रहित हिंदू समाज का निर्माण करना है।

संघ शताब्दी वर्ष में हम अधिक सावधानी गुणवत्ता तथा व्यापकता से कार्य करने का संकल्प लेते हैं । इस मौके पर डॉ गोविंद मोहन तिवारी, अर्पित पोरवाल, आशीष त्रिपाठी, लखना राज ऋषभ शुक्ला , हरनाथ सिंह,सोमू त्रिपाठी अर्जित पोरवाल, इन्द्र कुमार जैन सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों के स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...