अवैध खनन की सूचना पर पहुंची टीम, ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर रोका रास्ता

Share This

लखना। अवैध खनन की सूचना पर पहुंची खनन विभाग की टीम को रोकने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली लगा दी गई। मौके पर खननकर्ता फरार हो गए, लेकिन टीम ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

खनन अधिकारी प्रदीप राज ने बताया कि शुक्रवार सुबह खनन इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार टीम के साथ बकेवर के लखना क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर निकले। सुबह करीब साढ़े 11 बजे लखना नहर पटरी पर जाते समय मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी कार का रास्ता रोक लिया। जब टीम ने मिट्टी के परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे तो ड्राइवर उन्हें दिखा नहीं सका। इस पर उसे हिरासत में लेकर गार्ड के सुपुर्द कर दिया गया।

इसके बाद टीम ने खनन स्थल पर छापा मारा, जहां एक लोडर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके से भाग निकले। यहां सात से आठ घन मीटर मिट्टी का अवैध खनन पाया गया। टीम ने तुरंत क्षेत्राधिकारी और थाना पुलिस को सूचना दी और पकड़े गए ट्रैक्टर चालक समेत अज्ञात खननकर्ताओं के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि खनन इंस्पेक्टर की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक और तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...