सीएम डैशबोर्ड और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, डीएम ने खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी

Share This

जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में खराब रैंकिंग को लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में फैमिली आईडी योजना को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अधिक से अधिक फैमिली आईडी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, राशन कोटेदारों को प्रतिदिन कम से कम 10 फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य दिया गया।

विभागीय कार्य में लापरवाही पाए जाने पर मत्स्य विभाग के इंस्पेक्टर हिमांशु को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। डीएम ने कहा कि समय पर कार्य पूरा न करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

25 मार्च से नुमाइश पंडाल में तीन दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी में विभिन्न विभाग अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे और लाभार्थियों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्टॉल पर डॉक्टर व नर्सों की अनिवार्य उपस्थिति होगी और दिव्यांगजन अधिकारियों को प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश दिए गए। पशुधन विभाग की समीक्षा के दौरान अंडा उत्पादन और निराश्रित गौवंश भरण-पोषण की प्रगति पर चर्चा की गई।

बैठक में राजकीय विद्यालयों में निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्धारित समयसीमा में विकास कार्य पूरे करने के निर्देश दिए और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

कौशल विकास, चिकित्सा, समाज कल्याण, पंचायती राज, सिंचाई और ग्रामीण अभियंत्रण सहित कई विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को लक्षित समय में योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, एसपी क्राइम सुबोध गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चंद्र सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...