किशोर न्याय अधिनियम पर पुलिस कार्यशाला आयोजित

Share This

पुलिस लाइन सभागार में एसपी क्राइम की अध्यक्षता में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जनपद के सभी थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी और महिला आरक्षियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह ने कर्नाटक राज्य में विधि विरुद्ध किशोरों की संख्या और अधिनियम के प्रभावी अनुपालन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिनियम की धारा 08 का कर्नाटक में सख्ती से अनुपालन किया जा रहा है। इसी तर्ज पर जनपद में भी अपराधों में लिप्त किशोरों को संस्थागत देखरेख में भेजने की बजाय अभिभावकों के सुपुर्द करने की नीति अपनाई जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को वन स्टॉप सेंटर में रात्रि विश्राम हेतु भेजने से पहले प्रारूप-42 की तीन प्रतियाँ तैयार करना आवश्यक है, जिसे अगले कार्यदिवस के अपराह्न 2 बजे तक न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने किशोर न्याय अधिनियम के 10 अध्यायों और 112 धाराओं के विभिन्न प्रावधानों को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि यह अधिनियम दो प्रकार के बच्चों—देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले और विधि का उल्लंघन करने वाले—के लिए न्याय प्रक्रिया निर्धारित करता है।कार्यशाला में चाइल्ड हेल्पलाइन की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कीर्ति गुप्ता ने संकटग्रस्त बच्चों को त्वरित सहायता और सुरक्षा प्रदान करने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।

एसपी क्राइम सुबोध गौतम ने सभी बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों और महिला आरक्षियों को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों का मनोयोग से पालन करने के निर्देश दिए। कार्यशाला के अंत में अधिनियम के अनुपालन को लेकर प्रश्नोत्तरी सत्र भी आयोजित किया गया।इस कार्यशाला में 15 बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों, 07 बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के प्रतिनिधियों और महिला आरक्षियों ने प्रतिभाग किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...