व्यापारियों को भयमुक्त शासन का लाभ – भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता

Share This

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता ‘अनु’ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में व्यापारी भयमुक्त होकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में व्यापारियों को सुरक्षित माहौल मिला है, जिससे वे निर्भय होकर अपना कारोबार चला रहे हैं। अरुण गुप्ता ने यह बात शिखर गुप्ता के नवीन प्रतिष्ठान के उद्घाटन अवसर पर कही।

उन्होंने आगे कहा कि पूर्व की सरकारों में व्यापारियों का उत्पीड़न चरम पर था, लेकिन भाजपा सरकार में व्यापारिक समुदाय को सम्मान और सुरक्षा दोनों प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान शासन व्यापारी हितैषी है और सरकार व्यापारियों की हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप, युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजीव पाल, युवा जिला महामंत्री राघव यादव, कोषाध्यक्ष रवि कश्यप, जिला संगठन मंत्री अवधेश दुबे, संरक्षक मधुसूदन दुबे सहित व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित व्यापारियों ने सरकार की नीति की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान शासन व्यवस्था में व्यापार करना आसान हुआ है। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि सरकार इसी प्रकार व्यापारिक समुदाय को सहयोग देती रहेगी।

कार्यक्रम में पूर्व सभासद बल्ले चौधरी, अरुण यादव, मयंक शर्मा, गगन चौहान, सुनील यादव, प्रवलपल, पंकज गुप्ता, अवनीश कुमार सहित अन्य व्यापारी नेता भी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुटता का संदेश दिया और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...