नजूल भूमि पर अवैध निर्माण, प्रशासन ने की जांच

Share This

पक्का तालाब स्थित नजूल भूमि पर अपराधी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा अवैध रूप से निर्माण कर मैरिज हॉल संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। बाबा जागेश्वर मंदिर की आड़ में यह अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस भूमि पर पहले मेले के दौरान दंगल आयोजित किया जाता था, लेकिन अब वहां अवैध तरीके से कमरे, बाथरूम और गोदाम बनाए जा रहे हैं।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, एक कोल्ड ड्रिंक व्यापारी को गोदाम बनाकर किराए पर दिया गया है, वहीं एक अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति ने अपने पशुओं के लिए टीन शेड युक्त कमरे का निर्माण करा लिया है। साथ ही, इस नजूल भूमि पर एक बड़े मैरिज होम के निर्माण की भी साजिश रची जा रही है। इसके लिए बड़ी मात्रा में ईंट, बालू आदि निर्माण सामग्री डंप की जा रही है।

बाबा जागेश्वर मंदिर नजूल लैंड के भूमि संख्या 590 पर स्थित है, जो कुल 16.53 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। यह भूमि नजूल रजिस्टर के क्रमांक 32 में दर्ज है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि तहसील सदर के लेखपालों की भूमिका हमेशा संदिग्ध रही है और प्रशासन इस अवैध कब्जे पर कार्रवाई करने में ढील बरतता रहा है। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस भूमि पर बनाए गए अवैध मैरिज हॉल को बंद कराया जाए और नजूल भूमि को कब्जा मुक्त करने के लिए एक प्रशासक नियुक्त किया जाए।  अखाड़ा की नजूल भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की अपील की गई है।

जिलाधिकारी अवनीश राय के आदेश पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और नजूल भूमि की तस्वीरें एवं वीडियोग्राफी करवाई। शिकायतकर्ताओं ने अपने शिकायती पत्र के साथ मैरिज हॉल की तस्वीरें, बुकिंग रसीद, नजूल रजिस्टर की कॉपी, पुराना नक्शा और नजूल अधिकारी द्वारा जारी पत्र भी संलग्न किए हैं। प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...