बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित

Share This

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बसरेहर ब्लॉक मुख्यालय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और अनाथ व असहाय बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की जानकारी दी गई। इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बेसिक स्कूल के बच्चों के साथ जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें बच्चों ने समाज में शिक्षा और सुरक्षा का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा किया गया, जो जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बाल संरक्षण विशेषज्ञ प्रेम कुमार शाक्य, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कीर्ति गुप्ता और काउंसलर प्रीति यादव ने भाग लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप, कन्या सुमंगला योजना, फॉस्टर केयर, दत्तक ग्रहण, विधवा एवं वृद्धा पेंशन जैसी सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। उन्होंने इन योजनाओं को अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन आवश्यक है।

बेसिक स्कूलों के बच्चों के साथ निकाली गई जागरूकता रैली में सहायक विकास अधिकारी ऊदल सिंह शाक्य, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय बसरेहर, कंपोजिट विद्यालय अकबरपुर व कृपालपुर की अध्यापिकाओं सहित अन्य लोग शामिल रहे। बच्चों ने नारों और पोस्टरों के माध्यम से शिक्षा, बाल सुरक्षा और जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर अधिकारीगण, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे और बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...