मां रुक्मणी धाम के सुंदरीकरण की मांग, साधु-संतों ने योगी सरकार से की अपील

Share This

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से साधु-संतों ने मां रुक्मणी के धाम कुंदनपुर कुदरकोट को पर्यटन स्थल घोषित कर सुंदरीकरण कराने की मांग की है। यह मांग 84 कोसी परिक्रमा कर रहे संतों ने उठाई।

श्री रुक्मणी धाम 84 कोसी परिक्रमा का नेतृत्व कर रहे श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री अमर दास जी त्यागी (उद्धव कुटी, वृंदावन, मथुरा) ने मुख्यमंत्री से यह अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सनातन धर्म प्रेमी योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार कार्य कर रही है और हमें पूर्ण विश्वास है कि वे मैया रुक्मणी के धाम के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण की व्यवस्था कर भक्तों की मनोकामना पूरी करेंगे।

महंत श्री अमर दास जी त्यागी ने यात्रा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह यात्रा परम पूज्य गुरु श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री महावीर दास त्यागी जी के मार्गदर्शन में 1996 से लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि गुरु जी को मां रुक्मणी ने स्वप्न में दर्शन देकर इस यात्रा के लिए प्रेरित किया था। उनके दिवंगत होने के बाद इस परिक्रमा यात्रा की जिम्मेदारी स्वयं उन्होंने संभाल रखी है।

इस यात्रा में क्षेत्र के 500 से अधिक साधु-संत सहयोग प्रदान कर रहे हैं। यह यात्रा अमावस्या से शुरू होकर रंगभरनी एकादशी तक अनवरत चलती है। महंत श्री ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से प्राचीन संस्कृति का प्रचार-प्रसार होता है और आम जनमानस में मां रुक्मणी के प्रति भक्ति भावना जागृत होती है।

पिछले पांच वर्षों से 84 कोसी परिक्रमा से जुड़े व्यापार मंडल के जिला महामंत्री रमेश यादव, हवाई पट्टी रोड नगला बिहारी में स्थित स्वर्गीय भूरे सिंह स्मृति स्थल पर अपनी टीम के साथ परिक्रमा कर रहे संतों का स्वागत-सम्मान कर रहे हैं। इस वर्ष के स्वागत समारोह में शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप, मुकेश यादव, चंद्रभान सिंह यादव, बृजकिशोर यादव, दिलीप कुमार यादव, गिरीश चंद्र यादव, रामवीर सिंह यादव, उपदेश यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के राष्ट्र/राज्य पुरस्कार पाने वाले अध्यापक /अध्यापिकाओं की सूची

क्र0स0 नाम अध्‍यापक/अध्‍यापिका पद पुरस्‍कार प्राप्‍त विघालय  का नाम क्षेत्र    राष्‍ट्र राज्‍य 1 श्री ओउम प्रकाश प्र0अ0 प्रा0वि0नगला सलहदी जसवन्‍तनगर 1975 2 श्रीमती शिवदेवी प्र0अ0 उच्‍च प्रा0वि0 भरथना भरथना 1979 3 श्री जगदीश नरायन तिवारी प्र0अ0 प्रा0वि0 पछायगांव बढपुरा 1981 4 श्री रामकरन चौधरी प्र0अ0 प्रा0वि0 सूखाताल बढपुरा 1982 5 श्री...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...