बिजली चोरी में चार उपभोक्ता पकड़े गए, 129 के कनेक्शन काटे

Share This

बिजली विभाग द्वारा चेकिंग और बकाया बिल वसूली अभियान के तहत बुधवार को सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान चार उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया, जबकि बकाया बिल जमा न करने पर 129 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।

अभियान का नेतृत्व अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा ने किया, जिसमें उपखंड अधिकारी गगन अग्निहोत्री और जेई जितेंद्र कुमार की टीम ने बिजीलेंस टीम के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार उपभोक्ता बिजली के बिल को बायपास कर चोरी करते पाए गए, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

इसके अलावा, बकाया बिल न चुकाने वाले 129 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। इस अभियान के दौरान बिजली विभाग ने बकाएदारों से 8 लाख 92 हजार रुपये की वसूली भी की। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की और कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...