सामूहिक विवाह समारोह में 10 जोड़ों ने लिए सात फेरे, अतिथियों ने की पहल की सराहना

Share This

महात्मा ज्योतिबा राव फुले सर्व समाज सेवा समिति के तत्वावधान में लाइनपार शहर के पचावली रोड पर द्वितीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सर्व समाज के 10 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न कराया गया। इस मौके पर अतिथियों ने सामूहिक विवाह की पहल को सराहनीय बताया और इसे समाज के लिए उपयोगी बताया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव बबलू ने कहा कि महंगाई के इस दौर में सामूहिक विवाह जैसी पहल गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए काफी मददगार साबित होती है। इससे न केवल परिवारों को आर्थिक राहत मिलती है बल्कि समय और संसाधनों की भी बचत होती है।विशिष्ट अतिथि चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में समता, सौहार्द और आपसी सहयोग को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता का बेहतरीन उदाहरण है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कोकपुरा पंचायत के पूर्व प्रधान रामऔतार कुशवाहा ने की। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. कमल कुमार कुशवाहा, लेडी कैफे उर्मिला शाक्य, आरोग्य हॉस्पिटल के डॉ. दिलीप कुशवाहा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया और समिति द्वारा उन्हें गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए उपहार भी भेंट किए गए। आयोजन में आए अतिथियों ने इस पहल की सराहना की और इसे भविष्य में भी जारी रखने की अपील की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...