हिस्ट्रीशीटर रोहित यादव ने महिला पर किया हमला, पुलिस ने भेजा जेल

Share This

थाना जसवंत नगर क्षेत्र के ग्राम नगला केशो में दो दिन पूर्व एक महिला पर हमले की घटना सामने आई थी। बताया जा रहा है कि पीड़िता के पति का हिस्ट्रीशीटर रोहित यादव से पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद महिला को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में अब सुधार है। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से महिला की जान बच गई। परिवार वालों ने इस हमले को सुनियोजित बताया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी रोहित यादव को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ के बाद कार्रवाई की।इस हमले में आरोपी रोहित यादव का भाई रुचिन भी शामिल था, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रुचिन को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उस पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम नगला केशो में हुई इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी रोहित यादव पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ाई जाएगी।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें आरोपी रुचिन यादव के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। वहीं, पीड़िता के परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...