फार्मर रजिस्ट्री में हो रही दिक्कतों का जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान

Share This

किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने में हो रही परेशानियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और व्यवस्था को सुधारने की पहल की। शनिवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) अभिनव रंजन श्रीवास्तव स्वयं चकरनगर तहसील पहुंचे और जनसेवा केंद्रों पर बैठकर किसानों की रजिस्ट्री कराई। एडीएम ने तहसील गेट पर जनसेवा केंद्र संचालकों के साथ बैठक की और उन्हें समझाया कि खतौनी और आधार में नाम की त्रुटियों को कैसे ठीक किया जाए। उन्होंने किसानों की समस्याओं को मौके पर ही हल करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने एक किसान सुखपाल सिंह का उदाहरण दिया, जिनकी खतौनी में नाम “सुखापाल सिंह” और आधार में “सुखपाल सिंह” लिखा था, जिससे उनकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही थी। एडीएम ने केंद्र संचालक को सही प्रक्रिया समझाई और आवश्यक संशोधन करवाया। संशोधन होते ही सुखपाल सिंह के मोबाइल पर सक्सेसफुल रजिस्ट्रेशन का मैसेज आ गया।

लगभग आधा दर्जन किसानों की इसी तरह की समस्याओं को मौके पर ही हल किया गया। कई किसानों के खतौनी और आधार में नाम अलग-अलग थे, जिससे वे रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे थे। एडीएम ने इन मामलों में तुरंत सुधार करवाया और सफल रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया। जिला प्रशासन के इस कदम से किसानों में राहत देखने को मिली। एडीएम ने किसानों को आश्वस्त किया कि भविष्य में इस प्रकार की परेशानियों को जल्द से जल्द हल करने के लिए प्रशासन हरसंभव मदद करेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...