कर्मचारियों की मांगों को लेकर यू.पी.यू.एम.एस. एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन ने दर्ज कराया विरोध

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यू.पी.यू.एम.एस.), सैफई के कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आज यू.पी.यू.एम.एस. एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. चंद्रवीर सिंह से मुलाकात की और सैकड़ों कर्मचारियों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद यादव ने बताया कि कर्मचारियों की कई समस्याएं लंबे समय से अनसुलझी हैं, जिनमें प्रमुख रूप से पेशेंट केयर एलाउंस का न मिल पाना शामिल है। यह मामला पिछले एक वर्ष से लंबित है और कभी शासन स्तर पर पत्रावली अपूर्ण बताकर लौटा दी जाती है, तो कभी विश्वविद्यालय प्रशासन स्तर पर अटकी रह जाती है। इस देरी के कारण कर्मचारियों को न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि उनके मरीजों के प्रति समर्पण भाव को भी नजरअंदाज किया जा रहा है।

मुद्दों को लेकर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कुल सचिव से वार्ता की। बैठक के दौरान डॉ. चंद्रवीर सिंह ने आश्वासन दिया कि संबंधित पत्रावली को आज ही शासन को भेज दिया जाएगा, जिससे इस मुद्दे का जल्द समाधान हो सके। इस अवसर पर यूनियन के उपाध्यक्ष अमित शुक्ला, राजेश कुमार, राजेंद्र अनुरागी, सुदीप भदौरिया, प्रह्लाद शुक्ला और स्वदेश बाबू समेत सैकड़ों कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई करेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...