इटावा न्यायालय परिसर में दुकानों और स्टालों की नीलामी 3 मार्च 2025 को होगी

Share This

अध्यक्ष नीलामी समिति/विशेष न्यायाधीश (डी.ए.ए. एक्ट), इटावा ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि दस न्यायालय कक्ष भवन परिसर में स्थित विभिन्न दुकानों और स्टालों के ठेकों की नीलामी आगामी 3 मार्च 2025 को अपराह्न 4:30 बजे न्यायालय कक्ष भवन के सभागार में की जाएगी।

नीलामी में निम्नलिखित दुकानों और स्टालों के लिए बोली लगाई जाएगी:

  1. फोटो स्टेट की दुकान
  2. लाई-चना का स्टॉल
  3. पान का खोखा
  4. कैंटीन
  5. फल-जूस का अस्थायी खोखा
  6. साइकिल/दो पहिया वाहन स्टैंड

नई दीवानी परिसर हेतु:

  1. हलवाई की दुकान
  2. अस्थायी नवीन फोटो स्टेट की दुकान

जो भी व्यक्ति इन ठेकों को लेना चाहते हैं, वे निर्धारित दिनांक, समय और स्थान पर उपस्थित होकर बोली लगा सकते हैं। यह नीलामी माननीय जनपद न्यायाधीश, इटावा द्वारा अनुमोदित शर्तों के अधीन होगी।

नीलामी प्रक्रिया हेतु निम्नलिखित सुरक्षा धनराशि नकद देय होगी:

  • फल व जूस की स्टॉल, पान का खोखा, लाई-चना की स्टॉल: ₹2000/-
  • फोटो स्टेट की दुकान, दो पहिया वाहन/साइकिल स्टैंड एवं कैंटीन: ₹10,000/-

सभी बोलीदाताओं को 3 मार्च 2025 को दोपहर 12:00 बजे तक जमानत राशि अग्रिम जमा करनी होगी, जो नीलामी समाप्ति के बाद नियमानुसार वापस कर दी जाएगी। अधिकतम बोलीदाता को नीलामी के तुरंत बाद कुल बोली राशि का 50% जमा करना अनिवार्य होगा। नीलामी की स्वीकृति या अस्वीकृति का संपूर्ण अधिकार माननीय जनपद न्यायाधीश, इटावा को सुरक्षित रहेगा।

यह ठेका 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक के लिए दिया जाएगा। नीलामी में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक नीलामी फार्म भरकर सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त स्थायी निवास प्रमाण पत्र/आधार कार्ड के साथ नजारत में जमा करना होगा। नीलामी फार्म ₹100/- के मूल्य पर नजारत कार्यालय में 3 मार्च 2025 को दोपहर 12:00 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं।

स्वीकृत शर्तों और अन्य विवरणों की जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति केन्द्रीय नाजिर, नजारत जजी, इटावा से संपर्क कर सकते हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...