ददरा गांव में तेंदुए की दहशत जारी, महिला पर हमले का दावा

Share This

ददरा गांव में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह गांव की एक महिला ने खेत में चारा काटते समय तेंदुए के हमले का दावा किया, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सेंचुअरी रेंजर, एसडीएम और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार का हमला नहीं हुआ है, बल्कि महिला डर के कारण घबरा गई थी।

गौरतलब है कि शनिवार को ददरा गांव के पंचायत घर के शौचालय में एक तेंदुए का शावक बैठा मिला था, जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सफारी पार्क भेज दिया था। इसके बाद से ही गांव में तेंदुओं की चहलकदमी बढ़ने लगी है, जिससे ग्रामीणों में डर बना हुआ है।

सोमवार सुबह गांव की सुमन पत्नी कमलेश खेत में घास काटने गई थीं। उनका कहना है कि दो तेंदुओं ने उन पर अचानक हमला कर दिया। उन्होंने हाथ में मौजूद दराती से खुद का बचाव किया और जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुए वहां से भाग चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही सेंचुअरी विभाग की टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और महिला के बयान दर्ज किए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, तेंदुए ने हमला नहीं किया, बल्कि महिला डर के कारण घबरा गई थी। इसके बावजूद ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

गांव के लोग लगातार तेंदुए के खतरे को लेकर डरे हुए हैं और वन विभाग से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात के समय अकेले बाहर न निकलें और खेतों में सावधानी बरतें। वन विभाग की टीम तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू अभियान चलाने की तैयारी कर रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता के धुरंधर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी की उपलब्धियों का सफर

सुभाष त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मोहल्ला बघा कटरा, कच्चीगड़ी में हुआ। यह स्थान उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी