घर की लक्ष्मी हैं बेटियां कार्यक्रम में विजयी छात्राओं का सम्मान

Share This

इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी पंडाल में गत 25 दिसम्बर को आयोजित हुए “घर की लक्ष्मी हैं बेटियां” कार्यक्रम की विजयी छात्राओं को सोमवार को पुरस्कार प्रदान किए गए।

सदर तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार सदर जयप्रकाश व नायब तहसीलदार प्रीति सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बेटियों को मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव ने कहा कि प्रतिभाग करना ही बड़ी बात है। बेटियों को समाज में बहुत आगे बढ़ना है। वे आगे बढ़ें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। जब कभी किसी प्रकार की कोई आवश्यकता होगी, तब प्रशासन सदैव सहयोग करेगा।

मुख्य अतिथि ने “घर की लक्ष्मी हैं बेटियां” कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए संयोजक डॉ. ज्योति वर्मा को शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। साथ ही उन्होंने सम्मानित बेटियों को भी बधाई दी।सम्मान समारोह में करीब 300 बेटियों को सम्मानित किया गया। इन बेटियों ने विविध वेशभूषा, स्लोगन सहित पोस्टर बनाओ, अल्पना, मेहंदी, एकल नृत्य, समूह नृत्य, नाटिका, कनिष्ठ वर्ग, मध्यम वर्ग व वरिष्ठ वर्ग तीनों वर्गों में प्रतिभाग कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया था।

तीनों अतिथियों का आँचल वर्मा ने तिलक कर स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. ज्योति वर्मा ने शॉल व पटका ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन जागृति वर्मा ने किया। कार्यक्रम में श्री सत्यनारायण समाज सेवा संस्थान की अध्यक्ष मनोरमा वर्मा, मुनिराज वर्मा, मसूद तैमूरी, उज्ज्वल पटेल, अमृषा पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...