युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों और सरिए से पीटकर किया घायल

Share This

रमैयापुर गांव में बुधवार शाम एक युवक पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और सरिए से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

युवक की मां विमला देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा राहुल भागवत भंडारे में शामिल होने जा रहा था, तभी रास्ते में गांव के ही अतुल से किसी बात पर कहासुनी हो गई। राहुल जब वापस घर लौटा, तो कुछ देर बाद आरोपी हाथों में लाठी-डंडे, सरिए और ईंट लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए राहुल पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान आरोपियों ने सरिए से वार कर राहुल के सिर को फाड़ दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। राहुल को मरणासन्न हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, राहुल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर सीओ पहुंप सिंह और प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। पुलिस ने आरोपियों आजाद सिंह पुत्र छोटे लाल, सुंदर सिंह पुत्र छोटे लाल, अतुल पुत्र आजाद सिंह, मिंटू पुत्र सुंदर सिंह, मुनीश कुमार पुत्र विद्यायाराम और शेखर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...