किसान दिवस पर कृषि भवन में हुआ कार्यक्रम

Share This

किसान दिवस के अवसर पर कृषि भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को कृषि, मत्स्य, पशुपालन और अन्य विभागों की योजनाओं तथा उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने की।

कार्यक्रम के दौरान सीडीओ अजय कुमार गौतम ने किसानों को सिंचाई की बेहतर तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने किसानों से कहा कि कम गहराई की बोरिंग कराकर सिंचाई के साधन विकसित करें ताकि जल संरक्षण किया जा सके और कृषि उत्पादन में वृद्धि हो।

इस कार्यक्रम में मत्स्य विभाग और पशुपालन विभाग के किसी भी अधिकारी की गैरमौजूदगी पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़े कार्यक्रमों में सभी विभागों की भागीदारी अनिवार्य है और लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

किसानों को कार्यक्रम में कृषि, सिंचाई, जैविक खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन और सरकारी अनुदान योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने किसानों को नई तकनीकों और आधुनिक उपकरणों के उपयोग के बारे में बताया, जिससे उनकी उपज और आमदनी बढ़ सके।

सीडीओ अजय कुमार गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से किसानों के साथ संवाद करें और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने किसानों से कहा कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर तकनीकी रूप से उन्नत खेती को अपनाएं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...