अपशिष्ट प्रबंधन एवं सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

Share This

अपशिष्ट प्रबंधन एवं सतत विकास हेतु पुनर्चक्रीकरण रणनीतियों पर आधारित एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का पहली बार हाइब्रिड मोड में आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू, अलीगढ़ डॉ. अजय वर्धन आचार्य, प्राचार्य प्रो. राजेश किशोर त्रिपाठी, कार्यशाला संयोजक प्रो. एम.पी. सिंह, सह-संयोजक प्रो. ललित गुप्ता एवं आयोजन सचिव डॉ. नवीन अवस्थी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्राचार्य प्रो. राजेश किशोर त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का अभिनंदन किया और कार्यशाला की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे भविष्य की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन रिसर्च, डेवलपमेंट एवं इनोवेशन को बढ़ावा देने में सहायक होंगे।

कार्यशाला में डेयरी वेस्ट मैनेजमेंट, अवशिष्ट प्रबंधन, कार्बनिक खेती एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सतत कृषि को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई। संयोजक प्रो. एम.पी. सिंह ने कार्यशाला की थीम पर विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य अतिथि एवं की-नोट स्पीकर डॉ. अजय वर्धन आचार्य ने वेस्ट मैनेजमेंट एंड रीसाइक्लिंग स्ट्रैटेजीज फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत अपशिष्ट प्रबंधन पर व्यापक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत 2047” अभियान की सफलता के लिए सतत अपशिष्ट प्रबंधन आवश्यक है और वैज्ञानिकों को इस विषय पर चिंतन करना चाहिए।

केस वेस्टर्न यूनिवर्सिटी, यूएसए से डॉ. राघव अवस्थी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित अपशिष्ट प्रबंधन पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि एआई-संचालित अपशिष्ट छँटाई, ऊर्जा पूर्वानुमान और अपशिष्ट अनुकूलन कैसे नवाचार को बढ़ावा दे सकते हैं।ब्रेन एक्स एआई, क्लीवलैंड, ओहियो, यूएसए से डॉ. श्रेया मिश्रा ने जीनोमिक डेटा विज्ञान एवं अपशिष्ट प्रबंधन के एकीकरण पर प्रकाश डाला। डॉ. योगेंद्र कुमार (नेशनल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर) ने वैश्विक अपशिष्ट प्रबंधन पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रथम तकनीकी सत्र में डॉ. दिव्यांश पांडेय ने एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, निर्मल कुमार ने स्मार्ट वेस्ट मैनेजमेंट इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी, तथा डॉ. संजय कुमार विश्वकर्मा ने कृषि अपशिष्ट प्रबंधन पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। इस सत्र का संचालन प्रो. ए. के. पांडेय ने किया।द्वितीय तकनीकी सत्र में श्याम बाबू मिश्रा (सेवानिवृत्त रेंजर, वन विभाग) ने वैश्विक प्रदूषण पर चर्चा की। सीएसजेएमयू, कानपुर के डॉ. अर्पित दुबे ने ई-वेस्ट मैनेजमेंट और डॉ. प्रकाश दुबे ने भौतिकी में पुनर्चक्रीकरण रणनीतियों एवं तकनीक पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। इस सत्र का संचालन प्रो. नलिनी शुक्ला ने किया, जबकि पर्यावरणविद एवं वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. आशीष त्रिपाठी को-चेयर के रूप में उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...