छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर तलैया मैदान में गूंजे जयघोष

Share This

 छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर पुरविया टोला तलैया मैदान में कूर्मी क्षत्रिय समाज एवं मराठा समाज के संयुक्त तत्वाधान में भव्य आयोजन किया गया। पूरे जोश और उत्साह के साथ “हर हर महादेव”, “छत्रपति महाराज की जय” जैसे नारों से मैदान गूंजायमान रहा। कार्यक्रम में भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और ऐतिहासिक योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मराठा समाज के लोगों ने शिवाजी महाराज की मूर्ति का दूध, दही, शहद एवं गंगाजल से जलाभिषेक किया। विशेष रूप से प्रयागराज से आए एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद पटेल ने विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती संपन्न करवाई। पूजन के बाद गरी-नारियल तोड़कर भव्य रूप से जयंती मनाई गई, और सभी उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

इस आयोजन में मराठा समाज से सम्बत, प्रकाश, रधुवीर (काका), बसंत, हनुमान, संदीप, प्रवीण, सचिन, माधव, सागर, विशाल, महेश, आदित्य, कृष्णा, विक्रांत, पप्पू, जसवंत, उमेश, चंदू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, कूर्मी क्षत्रिय महासभा से वैभव (सभासद), विमल वर्मा (पूर्व सभासद), डॉ. श्रीकांत वर्मा, इंजीनियर राजेश वर्मा, ओमनाथ वर्मा, भूषणलाल वर्मा, बृजमोहन वर्मा, देवराज वर्मा, इंजीनियर राज कुमार पटेल, विजय सिंह, धर्मेश कुमार (मौघू), जॉनी, तनू और डॉ. हरीशंकर पटेल सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ. हरीशंकर पटेल ने कहा, “हम शेर हैं और शेरों की तरह हंसते हैं, क्योंकि हमारे दिलों में छत्रपति शिवाजी बसते हैं।” उन्होंने शिवाजी महाराज के पराक्रम, नीति और राष्ट्र भक्ति की सराहना करते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। ऐतिहासिक योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक था, बल्कि समाज के एकता और भाईचारे को भी दर्शाता है। पूरे आयोजन में जोश, उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...