परिषदीय विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव

Share This

विकास खंड भरथना के परिषदीय विद्यालयों में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों को गुब्बारों, फूलों की झालरों और रंग-बिरंगी बंधनबारियों से सजाया गया। छात्र-छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस विशेष आयोजन में मेधावी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

बीईओ सर्वेश कुमार सिंह ने अपने गोद लिए प्राथमिक विद्यालय खानपुरा में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने विद्यालय में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने सौ प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान बीईओ ने शासन की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिल सकें। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया, जहां उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक सेल्फी ली।

बीईओ ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कंधेसी पचार, कन्या जूनियर हाई स्कूल भरथना समेत अन्य कई विद्यालयों में भी शिरकत की। उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका स्निग्धा दोहरे ने किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा और अनुशासन का महत्व समझाया और विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...