शारदा संगोष्ठी एवं बार्षिकोत्सव कार्यक्रम कम्पोजिट विद्यालय शान्ति कॉलोनी में आयोजित

Share This

शान्ति कॉलोनी के कम्पोजिट विद्यालय में आयोजित शारदा संगोष्ठी एवं बार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा० के के सक्सेना (चेयरमैन, इन्डियन रेडक्रॉस सोसायटी / जिला उपाध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद, इटावा) और अति विशिष्ट अतिथि डा० हरीशंकर पटेल (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, अपना दल (एस) / ब्राण्ड एम्बेसडर, स्वच्छ भारत मिशन, नगरीय, इटावा) ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वालित कर और माता सरस्वती  की मूर्ती पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यार्थियों ने सरस्वती वन्दना और देशभक्ति पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस नृत्य में मेघना, काजल, मुस्कान, वैशाली, आशिका, झलक, माही, शालू ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि डा० के के सक्सेना ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से तीन लोगों की जान को बचाया जा सकता है, यह संदेश समाज में फैलाना बेहद आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को अच्छे कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

अति विशिष्ट अतिथि डा० हरीशंकर पटेल ने शिक्षा और स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों को अच्छे रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए, साथ ही हमें अपने पड़ोस के बच्चों को भी यही मार्गदर्शन देना चाहिए। तभी हम एक उत्तम समाज का निर्माण कर पाएंगे।इस अवसर पर  मीरा देवी “सभासद”, शांति कॉलोनी, इटावा, एसएमसी अध्यक्ष रीतू कुशवाह, उपाध्यक्ष अवधेश कुमार, सदस्य नीलम, धन दवी, पिंकी देवी, किरन शर्मा, सीमा देवी, मालती देवी उपस्थित थीं। कार्यक्रम की सफलता पर सभी ने बधाई दी और आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक अध्यापक बेबी कुमारी ने किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक मंजूलता राजपूत ने अतिथियों और अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए उनके योगदान को सराहा और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की उम्मीद जताई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...