महाशिवरात्रि पर श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन

Share This

रमायन। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महामंशापूर्ण गंगाधर विश्वनाथ धाम शिव मंदिर, रमायन में 19 फरवरी से 28 फरवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की जानकारी मंदिर समिति के अध्यक्ष अरविंद पोरवाल सर्राफ एवं कोषाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दी।

मंदिर समिति ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र के ग्राम रमायन स्थित प्राचीन शिव मंदिर में होगा। आयोजन के अंतर्गत श्रद्धालु 19 फरवरी को कलश यात्रा एवं गणेश पूजन के साथ कथा सप्ताह का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम 25 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालु कथा का श्रवण कर सकेंगे।

भागवत कथा का रसपान कराने के लिए बिल्हौर, कानपुर से आए प्रख्यात कथावाचक आचार्य पं. रामबाबू द्विवेदी मयंक जी महाराज व्यासपीठ पर विराजमान होंगे। उनके मुखारबिंदु से भक्तों को श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

इसके साथ ही 26 फरवरी को विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे। धार्मिक आयोजन की पूर्णाहुति 28 फरवरी को विशाल भंडारे के साथ होगी, जिसमें भक्तगण प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

मंदिर समिति ने नगर व क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी स्त्री-पुरुषों से अनुरोध किया है कि वे इस पवित्र आयोजन में भाग लें और धर्म लाभ प्राप्त करें। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से उपस्थित होने की अपील की है ताकि यह आयोजन भव्य एवं सफल हो सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...