समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने आयोजित किया पीडीए चर्चा कार्यक्रम, सरकार पर साधा निशाना

Share This

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की ओर से उर्दू मोहल्ला वार्ड में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष फरहान शकील ने स्थानीय नागरिकों को संबोधित किया और समाजवादी पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

अपने संबोधन में फरहान शकील ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में पीडीए चर्चा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों का सम्मान किया है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है।

उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। पेपर लीक और भर्तियों में अनियमितता से नौजवानों का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। फरहान शकील ने जनता से आह्वान किया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के लिए सभी को एकजुट होना होगा और समाजवादी विचारधारा को मजबूत बनाना होगा।

इस अवसर पर छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रवि यादव, अल्पसंख्यक सभा के उपाध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष हस्सान, वारिस हाशिम मिर्ज़ा, मोहम्मद आरिफ़, आसिफ़ ख़ान सहित कई प्रमुख समाजवादी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फरहान शकील ने वार्ड के सभी नागरिकों को पीडीए से संबंधित पर्चे वितरित किए और उन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ने तथा दूसरों तक पहुंचाने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की जरूरत पर जोर दिया और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

समाजवादी पार्टी के इस अभियान को लेकर क्षेत्र में उत्साह देखा गया, और स्थानीय लोगों ने पार्टी की नीतियों का समर्थन करते हुए इसे मजबूती देने की बात कही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...