जिला कारागार में विचाराधीन बंदी ने लगाई फांसी

Share This

जिला कारागार में बंद एक विचाराधीन बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिवम उर्फ अंकुश (22) पुत्र बृजपाल सिंह, निवासी ग्राम अकबरपुर डाडा, थाना फफूंद, जनपद औरैया के रूप में हुई। वह जेल की क्वारंटाइन बैरक संख्या 5A में निरुद्ध था।

जानकारी के मुताबिक, शिवम को 6 फरवरी 2025 को जेल में दाखिल किया गया था। उसके खिलाफ अपराध संख्या 414/24 के तहत धारा 64(1), 137(2), 87 बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज था। वह विचाराधीन कैदी के रूप में जेल में था। बीती रात 2 बजे से 4 बजे तक बैरक में पहरेदार की ड्यूटी थी।करीब 03:25 बजे सर्किल घड़ी हैड ओमप्रकाश निरंजन और बंदी रक्षक सुमित कुमार ने अपने राउंड के दौरान शिवम को बैरक में अरगड़े (सहारे) से लटका हुआ पाया। तत्काल अन्य बंदियों को जगाया गया, जिन्होंने बताया कि उस वक्त उसकी सांसें चल रही थीं। तुरंत उसे फंदे से उतारकर जेल प्रशासन को सूचना दी गई।

03:35 बजे जेल डॉक्टर और फार्मासिस्ट ने शिवम की जांच की, लेकिन कोई हलचल नहीं मिली। 03:45 बजे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत स्थानीय थाना प्रभारी एवं मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने जांच पूरी कर ली और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा की कार्यवाही संपन्न की गई। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की विस्तृत जांच में जुटे हैं। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए शिवम के जेल रिकॉर्ड और उसके व्यवहार की भी समीक्षा की जा रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...