अनाथ व असहाय बच्चों को मिलेगी आर्थिक सहायता, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिए गए निर्देश

Share This

शासन की मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना के तहत उन बच्चों को आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिनके पिता या संरक्षक की 1 मार्च 2020 के बाद मृत्यु हो गई हो, या फिर जो गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, कुष्ठ, एचआईवी से पीड़ित होकर कमाने में असमर्थ हो गए हों। इसके अलावा, अनाथ बच्चों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। ऐसे बच्चों को शीघ्र चिन्हित कर उनका आवेदन ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के माध्यम से पारित कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में आवश्यक प्रारूप और पत्रक आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उपलब्ध कराए गए हैं।

ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में पहुंचे बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने बताया कि इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने दत्तक ग्रहण, फॉस्टर केयर और कन्या सुमंगला योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए आवेदन भरने की प्रक्रिया भी समझाई। उन्होंने बताया कि नि:संतान दंपत्ति “कारा” (CARA) वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

बाल संरक्षण विशेषज्ञ प्रेम कुमार शाक्य ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत ₹2500 प्रतिमाह और स्पॉन्सरशिप योजना के तहत ₹4000 प्रतिमाह पात्र लाभार्थी बच्चों को मिल रहा है। इससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा और उसके पालन-पोषण में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों से जुड़े किसी भी मामले में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से सहायता प्राप्त की जा सकती है।

इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी मनीष चौरसिया ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से कहा कि वे पात्र बच्चों की पहचान को पुण्य कार्य समझकर जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। बैठक में चकरनगर थाने के उपनिरीक्षक भगवान सिंह, डॉ. महेशपाल सिंह, एडीओ पंचायत प्रतिनिधि, यूनिसेफ के डीएमसी अनिल तोमर समेत बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...