मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय इटावा में निश्चय पोषण पोटली का वितरण सम्पन्न

Share This

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, इटावा में आज निश्चय पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी इटावा के जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीताराम, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. श्रीनिवास यादव एवं एस.एम.ओ. डब्लू.एच.ओ. इटावा डॉ. कुनाल सिंह द्वारा अपने कर कमलों से किया गया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के अध्यक्ष गोविंद दुवे, डब्लू.एच.ओ. कंसलटेंट एन.टी.ई.पी. डॉ. पवन पालीवाल, कंचन तिवारी, गौरव पोरवाल एवं क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की संपूर्ण टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम के तहत जनपद में कुल 351 निश्चय पोषण पोटली वितरित की गई, जिसमें क्षय रोगियों के पोषण हेतु प्रोटीन पाउडर, अरहर व मूंग की दाल, सोयाबीन वरी, भुने चने, मूंगफली के दाने एवं गुड़ सम्मिलित थे।

जनपद में 100 दिवसीय सघन टी.बी. अभियान 7 दिसंबर 2024 से प्रारंभ होकर 24 मार्च 2025 तक चलेगा। यह अभियान प्रधानमंत्री जी की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य टी.बी. रोगियों को आवश्यक पोषण एवं चिकित्सीय सहायता प्रदान करना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने टी.बी. रोगियों को गोद लेने की पहल की। इसमें जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीताराम ने 11-11 रोगियों को, डॉ. एम.ए. आर्या एवं डॉ. अनिल कुमार (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) ने 10-10 रोगियों को, डॉ. श्रीनिवास यादव ने 11, डॉ. कुनाल सिंह एवं उनकी टीम ने 20, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद विनय मणि त्रिपाठी ने 21, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षकों ने 10-10 रोगियों को गोद लिया।

इसके अतिरिक्त, डॉ. मनोज यादव (जे.के. हॉस्पिटल) ने 25, प्रवेश मिश्रा एवं आलोक मिश्रा ने 5-5 रोगियों की जिम्मेदारी ली। साथ ही, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी टी.बी. रोगियों को गोद लेकर इस अभियान को बल प्रदान किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...