आरटीआई निस्तारण में प्रदेश में पांचवां स्थान, मुख्यमंत्री कार्यालय से सम्मानित

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) सैफई ने प्रदेश के सरकारी आरटीआई पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों को समय से निस्तारित करने में प्रदेश के विश्वविद्यालयों में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से विश्वविद्यालय के आरटीआई सेल को सम्मानित किया गया है।

इस सफलता की जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. चंद्रवीर सिंह ने बताया कि 1 जुलाई 2019 से 21 जनवरी 2025 तक किए गए सरकारी सर्वेक्षण के अनुसार, यूपीयूएमएस ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों में आरटीआई निस्तारण में पांचवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के आरटीआई सेल की दक्षता और तत्परता के कारण संभव हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी विश्वविद्यालय का आरटीआई सेल इसी उत्साह से कार्य करता रहेगा।

आरटीआई मामलों के प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं एनॉटमी विभाग के प्रोफेसर डॉ. विशाल रमेश जसूजा ने बताया कि 1 जुलाई 2019 से 21 जनवरी 2025 के दौरान विश्वविद्यालय को सरकारी आरटीआई पोर्टल के माध्यम से कुल 255 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 240 आवेदनों का समय पर निस्तारण किया गया, जबकि 15 आवेदनों का निस्तारण आवश्यक सूचना एकत्र करने के लिए प्रक्रिया में है।

लंबे समय से विश्वविद्यालय के जनसूचना अधिकारी पद पर नियुक्त फिजियोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ए.एन. गयासुद्दीन हैदर ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्राप्त किसी भी जनसूचना आवेदन का त्वरित निस्तारण आरटीआई सेल की प्राथमिकता होती है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी विभागों और कार्यालयों का पूरा सहयोग मिलता है, जिससे आवेदकों को समय पर सूचना उपलब्ध कराना आसान हो जाता है।

विश्वविद्यालय को मिली इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर कुलपति प्रो. डॉ. पी.के. जैन, प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. रमाकांत यादव, कुलसचिव प्रो. डॉ. चंद्रवीर सिंह, संकायाध्यक्ष चिकित्सा प्रो. डॉ. आदेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.पी. सिंह और प्रभारी मीडिया सेल डॉ. विनय गुप्ता ने आरटीआई सेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी और उनके समर्पण की सराहना की।

इस सम्मान के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी आरटीआई निस्तारण में और अधिक दक्षता और पारदर्शिता बनाए रखी जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...