यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 16 फरवरी को इटावा में आयोजित

Share This

इटावा। आगामी चुनाव की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक 16 फरवरी, रविवार को प्रातः 10:30 बजे शहर के ममाज होटल में आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भाग लेंगे।

बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय होंगे, जबकि राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, बाराबंकी सांसद तनुज पूनिया और यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी विनीत कंबोज, सह प्रभारी कृष्ण हरि, प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे, कार्यकारी अध्यक्ष अंकित तिवारी भी विशेष रूप से शामिल होंगे।

प्रेसवार्ता के दौरान सौरभ गुप्ता (प्रभारी इटावा/प्रदेश सचिव, यूथ कांग्रेस) और वैभव शुक्ला (प्रदेश सचिव, यूथ कांग्रेस) ने बताया कि इस बैठक में आगामी चुनाव की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके साथ ही, कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस को मजबूत बनाने पर व्यापक चर्चा होगी।

बैठक में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी ताकि पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शौज़ब रिज़वी ने बताया कि इटावा आगमन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह और बाराबंकी सांसद तनुज पूनिया का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस मलखान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष पल्लव दुये और पूर्व प्रत्याशी कोमल सिंह कुशवाहा भी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...