भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

Share This

होली पॉइंट एकेडमी में भारतीय अर्थव्यवस्था के मानकों के महत्व पर एक मानक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में एम. के. सिंह एवं सोनी यादव बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के 52 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान एम. के. सिंह ने हॉलमार्क और गुणवत्ता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक उत्पाद पर एक निर्धारित चिन्ह होता है, जो भारतीय उत्पादों और सेवाओं में मानकीकरण एवं गुणवत्ता आश्वासन को बढ़ावा देता है। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) उन उत्पादों को प्रमाणन और अनुरूपता का निशान प्रदान करता है, जो तय मानकों को पूरा करते हैं। इससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य संबंधी खतरों को कम किया जा सकता है।

विद्यालय के निदेशक डॉ. प्रदीप चंद्र पांडेय एवं प्रधानाचार्य डॉ. आर. के. पांडेय के निर्देशन में यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में अंशिका यादव ने प्रथम स्थान, माधवी पाल ने द्वितीय स्थान, आयुष्मान ने तृतीय स्थान और विधि गुप्ता ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। चयनित छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमोद कुमार दुबे ने किया। कार्यक्रम में अमित श्रीवास्तव, अनुराग दीक्षित, वरुण शाक्य, अरुण मोटवानी, आनंद तिवारी और गौरव वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने इस पहल को छात्रों के लिए शैक्षिक और जागरूकता बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...