नगर में निकली भव्य प्रभातफेरी, जयघोषों से गूंज उठा माहौल

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- परिनिबुत्त पूज्य आचार्य भदन्त शीलभद्र महास्थिविर के 11वें परिनिर्वाण दिवस पर महापरित्रांण पाठ पुष्पांजलि एवं धम्म देशना के तत्वाधान् में सात दिवसीय संगीतमयी बुद्ध जीवनगाथ व दो दिवसीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन आगामी 06 से 14 फरवरी तक किया जायेगा। जिसके चलते नगर में बुद्ध प्रभातफेरी निकाली गई।

कस्बा के मोहल्ला मोतीगंज स्थित भदन्त शीलभद्र बुद्ध बिहार साधना केन्द्र/अम्बेडकर पार्क से गुरुवार को नगर भ्रमण हेतु भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिला-पुरुष अनुयायियों ने विशाल ध्वज के साथ सहभागिता की। प्रभातफेरी साधना केन्द्र से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों—तिलक रोड, बजाजा लाइन चौराहा, जवाहर रोड, आजाद रोड आदि से गुजरते हुए पुनः साधना केन्द्र पर समाप्त हुई। पूरे नगर में गूंजते जयघोषों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक एवं महासचिव भिक्खु सत्यशील ने जानकारी दी कि इस आयोजन के तहत सात दिवसीय संगीतमयी बुद्ध जीवनगाथा 6 फरवरी से 12 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगी। इसके साथ ही दो दिवसीय बौद्ध सम्मेलन 13 व 14 फरवरी को आयोजित होगा, जिसमें प्रसिद्ध बौद्धाचार्य सूरजराही बौद्ध कथा वाचन करेंगे।

प्रभातफेरी में सुषमा कठेरिया, सुनीता वर्मा, अर्चना, प्रेमचन्द्र गौतम, डॉ. रमेश चन्द्र, सुशील कुमार, धीरेन्द्र कुमार, सुमन देवी, राधा, सुषमा, विनोद कुमार, सन्दीप कुमार, दीपक, बृजेश कुमार सहित सैकड़ों महिला-पुरुष अनुयायी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...