आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में वसंत पंचमी मनाई गई

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टूडेंट्स ने वसंत पंचमी के पावन अवसर पर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ फैकल्टी मेंबर्स ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान, बुद्धि, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। पूजा पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। पूजन के पश्चात हवन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने आहुतियां दीं।

इस अवसर पर स्टूडेंट्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें संगीत, नृत्य और कविता पाठ शामिल थे। पूरे कार्यक्रम में मेडिकल स्टूडेंट्स पारंपरिक पीले वस्त्र धारण किए हुए थे, जो बसंत ऋतु के उल्लास और सौंदर्य का प्रतीक है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) पी.के. जैन, प्रतिकुलपति डॉ. रमाकांत यादव, संकायाध्यक्ष (चिकित्सा) डॉ. आदेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के फैकल्टी मेंबर्स, चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल और पैरामेडिकल स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।

कुलपति प्रो. (डॉ.) पी.के. जैन ने वसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “वसंत पंचमी वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है और यह पर्व ज्ञान, बुद्धि, कला एवं संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा के लिए समर्पित है।”

संकायाध्यक्ष चिकित्सा डॉ. आदेश कुमार ने कहा, “विद्या, ज्ञान, संगीत और कला की देवी वीणावादिनी मां सरस्वती का जन्मोत्सव वसंत पंचमी को मनाया जाता है। यह पर्व ऋतुराज वसंत के आगमन की सूचना भी देता है। मां सरस्वती जीवन से अज्ञानता का अंधकार समाप्त करने वाली देवी हैं।”

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...