राष्ट्रीय पूर्व सैनिक संगठन की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Share This

आज दिनांक 3 फरवरी को सुबह 11:00 बजे एकता कॉलोनी में राष्ट्रीय पूर्व सैनिक संगठन की मासिक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में काफी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए गहन चर्चा की। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और उन्हें जल्द ही जिला प्रशासन के समक्ष ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से ग्रह कर जलकर माफ करने, शास्त्र को जिले में दर्ज करने, ECHS पॉलीक्लिनिक की जमीन के संबंध में विवाद, और पूर्व सैनिकों की जमीन पर कब्जे जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। संगठन ने इन समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही जिलाधिकारी, इटावा और अन्य अधीनस्थ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया।

जिला अध्यक्ष के.के. त्रिपाठी और जिला महामंत्री अनिल चतुर्वेदी ने इस बैठक का आयोजन अपने आवास पर किया। उन्होंने बताया कि संगठन पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। जिला अध्यक्ष के.के. त्रिपाठी ने कहा, “हमारा संगठन पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। हम जल्द ही जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे और इन मुद्दों का समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।”

जिला महामंत्री अनिल चतुर्वेदी ने भी पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चिंता जताई और कहा कि संगठन इन मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगा। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...